चौरासी क्षेत्रीय सभा के अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित गहोई ग्रेटर ग्वालियर टीम का भव्य स्वागत
चौरासी क्षेत्रीय सभा के अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित गहोई ग्रेटर ग्वालियर टीम का भव्य स्वागत
समाज की एकता, संगठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुआ सार्थक संवाद
आलोक पहारिया उपमंत्री
गहोई दर्शन पत्रिका
वैश्य एकता अखबार
*ग्वालियर।*
यह सम्मान समारोह श्री प्रेम नारायण खंताल जी, निवर्तमान अध्यक्ष चंबल क्षेत्रीय सभा, के मां पीतांबर ऑटो मोबाइल्स स्वराज शोरूम पर आयोजित हुआ, जहाँ चौरासी क्षेत्रीय सभा के अध्यक्ष श्री रामेंद्र छिरौल्या जी, चंबल क्षेत्रीय सभा के मंत्री श्री गोपाल पहारिया जी तथा ग्रेटर ग्वालियर गहोई वैश्य समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्री प्रदीप पहारिया जी, महामंत्री श्री सुधीर रावत जी, कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश कस्तवार जी, उपमंत्री श्री नवीन निगोतिया जी एवं संगठन मंत्री श्री शिवम बिजपुरिया जी का स्वागत कर उन्हें नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई।इस अवसर पर महासभा के पूर्व महामंत्री श्री सतीश महतेले जी, पूर्व सयुंक्त महामंत्री श्री कमल तपा जी, ग्वालियर पंचायत थाटीपुर के पूर्व अध्यक्ष श्री ऋषि सादेले जी तथा चौरासी क्षेत्रीय सभा के उपमंत्री श्री आलोक पहारिया जी सहित समाज के अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समन्वय के साथ समाज के हित, संगठन की मजबूती, सामाजिक एकजुटता तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा की।वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति केवल पदों और संस्थाओं से नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सहयोग, संवाद और सामूहिक सहभागिता से सुनिश्चित होती है। ग्वालियर एवं चौरासी क्षेत्रीय सभा सहित विभिन्न सामाजिक इकाइयों के पदाधिकारियों के बीच इस प्रकार के आत्मीय संवाद निश्चित रूप से समाज को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता से परिपूर्ण रहा। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने गहोई वैश्य समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
पद: क्षेत्रीय प्रतिनिधि
शहर: ग्वालियर