डॉक्टर डॉ. जमाल यूसुफ, 3 अक्टूबर को लगाएंगे नि:शुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर ग्वालियर में

डॉक्टर डॉ. जमाल यूसुफ, 3 अक्टूबर को लगाएंगे नि:शुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर ग्वालियर में
जीबी पंत दिल्ली के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श, BP और शुगर की जांच भी होगी
हिमांशु गुप्ता पिपरसैनिया
गहोई दर्शन पत्रिका वैश्य एकता अखबार
ग्वालियर।
ग्वालियर-चंबल अंचल के हजारों हृदय रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। जमुना बाई मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में 3 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन के माधवराव सिंधिया सभागार में विशाल हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।
शिविर में जीबी पंत अस्पताल, नई दिल्ली के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जमाल यूसुफ मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श देंगे। शिविर में चिकित्सकीय परामर्श के साथ ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच भी नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी।
ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल (गुड्डू) और सचिव संजीव अग्रवाल (कुक्कू) ने पत्रकार वार्ता में बताया कि डॉ. जमाल यूसुफ की प्रेरणा से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. यूसुफ लंबे समय से ग्वालियर-चंबल अंचल के मरीजों के उपचार से जुड़े रहे हैं और क्षेत्र के अनेक गंभीर हृदय रोगियों को एंजियोप्लास्टी सहित आधुनिक उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
डॉ. जमाल यूसुफ के प्रति ग्वालियर में लोगों की भावनाओं को इन शब्दों में व्यक्त किया गया—
“जो परिचय के मोहताज नहीं, बल्कि ग्वालियर के हृदय की धड़कन हैं। आभारी है ग्वालियर, क्योंकि ग्वालियर का नाम ही आपसे मिलने का सबसे बड़ा परिचय है। हजारों लोग ऐसे हैं, जिनकी धड़कनों को डॉ. जमाल यूसुफ ने संभाला है। आभार डॉ. जमाल यूसुफ साहब।”
पत्रकार वार्ता में मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स के मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल और शिवम अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
महत्वपूर्ण सूचना: शिविर में डॉक्टर से परामर्श के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य रहेगा।
स्थान: माधवराव सिंधिया सभागार, मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन, ग्वालियर
दिनांक: 3 अक्टूबर
समय: सुबह 9 बजे से
विशेषज्ञ: डॉ. जमाल यूसुफ, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, जीबी पंत अस्पताल, नई दिल्ली
पद: क्षेत्रीय प्रतिनिधि
शहर: ग्वालियर