भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला निवाड़ी में 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला निवाड़ी में 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की
ब्रजेश सेठ (टीटू)
गहोई दर्शन पत्रिका वैश्य एकता अखबार
निवाड़ी।
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पूरे मध्य प्रदेश के साथ जिला निवाड़ी में 50 से अधिक विद्यालयों में व निवाड़ी , पृथ्वीपुर और ओरछा के महाविद्यालयों में 160 छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। गायत्री परिवार जिला निवाड़ी द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 3 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक जिला निवाड़ी मुख्यालय तहसील पृथ्वीपुर तहसील ओरछा में आयोजित करवाई गई। गायत्री परिवार द्वारा आयोजित इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं से जोड़ना तथा उनके व्यक्तित्व में संस्कार सद्भाव अनुशासन और राष्ट्र प्रेम की भावना को विकसित करना है। सभी परीक्षा केंद्रों पर विद्यालयों के प्राचार्य/प्रधानाध्यापक को केंद्राध्यक्ष तथा शिक्षकों को पर्यवेक्षक के रूप में परीक्षा संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई। अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया जबकि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा निरीक्षण दल के रूप में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया । भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक श्री विनीत गुप्ता ने सभी स्कूलों के प्राचार्यों /प्रधानाध्यापकों सहित सभी गायत्री परिवार जिला निवाड़ी के भाई – बहनों को परीक्षा में सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद् व आभार व्यक्त किया।
पद: क्षेत्रीय प्रतिनिधि
शहर: निवाड़ी