भारतीय योग संस्थान के जिला ग्वालियर दक्षिण द्वारा सनवैली केंद्र पर साठवां योग दिवस पूरे हर्षउल्लास के साथ मनाया गया
श्रीमती रेखा पवन कुचिया
ग्वालियर ।
भारतीय योग संस्थान के जिला ग्वालियर दक्षिण द्वारा सनवैली केंद्र पर साठवां योग दिवस पूरे हर्षउल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुकेश अग्रवाल चंबल विकास परिषद एवं विशिष्ट अतिथि रेखा पवन कुचिया प्रांतीय संगठन मंत्री भारतीय योग संस्थान थीं
जिला प्रधान पवन कुचिया ने बताया कि आसनों का अभ्यास कुशलता पूर्वक, के आर टोपरे, जीएस छावड़ा,रेखा गुप्ता मधुवन, सुनीता अग्रवाल, मधु पहारिया, वंदना सिसोदिया , स्वाति तम्बत,ममता गर्ग, संध्या सक्सेना, रमा सक्सेना,बृजमोहन गुप्ता, वा आर सी अमलानी ने कराया,प्रांतीय अधिकारी रेखा कुचिया ने प्राणायाम, जिलाप्रधान पवन कुचिया ने साधकों को ध्यान की गहराइयों में डुबो दिया, पश्चात् कार्यक्रम के अतिथियों ने सरस्वती वंदन, पूजन, दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का उद्घाटन किया, ममता दुबे, प्रियांशी कुचिया ने अपनी मधुर आवाज में अच्युतम केशवम भजन सुना कर खूब तालियां बटोरी, एवं सब भक्ति के भाव में डूब गये प्रांतीय संगठन मंत्री रेखा कुचिया ने स्वस्थ जीवन एवं योग विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पहला सुख निरोगी काया दूसरा सुख घर में माया पहले सुख के लिए हमें योग की शरण में जाना ही होगा हमारे शरीर में ग्यारह तंत्र कार्य कर रहे हैं और इन तंन्त्रों का संचालन हमारे शरीर में व्याप्त प्राण ऊर्जा करती है हमारे शरीर के पांच मुख्य प्राण और पांच उपप्राण हैँ जिनको प्राणायाम से नियंत्रित कर शरीर को सुखी बना सकते हैं उन्होंने कहा योग जीवन को उत्सव बना देता है और मृत्यु को महोत्सव बना देता है योग स्वास्थ्य का मूल आधार है, छोटे से जीवन का महान विस्तार है योग को पूर्णिता से जिसने जान लिया,उसके लिए सुखों से भरा ये संसार है योग दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री मुकेश अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में योग के महत्व को समझाते हुए नारद जी के प्रसंग को सुनाया उन्होंने कहा ब्रह्मा जी ने जब सृष्टि का निर्माण किया तो नारद जी ने उनको कहाकि ब्रम्हा जी आपने जो मन रूपी ट्रांसफार्मर दिया जो बेकाबू है और इसलिए यह मन कभी विनाश का कारण बन सकता है तो ब्रह्मा जी ने कहा कि मैंने मन को नियंत्रित करने करने वाला वटन भी दिया जिसका नाम योग है, आप योग का बटन ऑन करके, मनुष्य अपने विवेक को जागृत कर अपनी प्राण ऊर्जा को नियमन करके मन को नियंत्रित करके विनाश के स्थान पर निर्माण का कार्य करने साधन बन सकता है उन्होंने कहा यदि हमारा शरीर स्वस्थ नहीं है तो ना वैभव हमारे काम का है ना धन हमारे काम का है और यदि हमें धन, पद, प्रीतिष्ठा का सदउपयोग करना है तो हमें सदैव स्वस्थ रहने के योग की शरण में जाना ही होगा,मुख्य अतिथि मुकेश अग्रवाल का जिला प्रधान पवन कुचिया ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया,इस कार्यक्रम में 100 से अधिक साधकों ने पूरे मनोयोग से साधना की,
क्षेत्रीय प्रधान प्रतिभा चौहान ने सफल कार्यक्रम का सफल संचालन किया, प्रमोद वर्मा एवं के आर टोपरे ने सामग्री वा साहित्य के स्टाल का संचालन किया,अंत में मीडिया प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने सबका आभार प्रकट किया, स्वादिष्ट, पौष्टीक स्वल्पाहार वितरित किया गया
पद: क्षेत्रीय प्रतिनिधि
शहर: ग्वालियर