सेवा, समर्पण और खुशियाँ बाँटने का एक छोटा सा प्रयास
शैलेन्द्र लोहिया ,मोहित पहारिया
गहोई दर्शन पत्रिका वैश्य एकता अखबार
डबरा।
3 अक्टूबर को भारतवर्ष के लोकप्रिय युवा नेता एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत कुं. प्रबल प्रताप सिंह तोमर जी (रघु भैया) के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर कुछ खास और यादगार करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ,इसी भावना के साथ डबरा नगर स्थित सेवा भारती पहुँचे, जहाँ निवासरत बच्चों के बीच भोजन की व्यवस्था कर उनके साथ खुशियों के कुछ अनमोल पल साझा किए। बच्चों के साथ केक काटकर रघु भैया का जन्मदिन मनाया और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का छोटा सा प्रयास किया।हमारा मानना है कि जन्मदिन का वास्तविक आनंद केवल उत्सव मनाने में नहीं, बल्कि उस खुशी को दूसरों के साथ बाँटने में है। किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्चे अर्थों में सबसे बड़ा उपहार है।ईश्वर से प्रार्थना है कि बड़े भैया कुं. प्रबल प्रताप सिंह तोमर जी (रघु भैया) को उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, सफलता एवं दीर्घायु प्रदान करें और वे इसी प्रकार समाज एवं युवाओं का मार्गदर्शन करते रहें।क्योंकि खुशियाँ बाँटने से बढ़ती हैं और सेवा से जीवन सार्थक बनता है। इस अवसर पर कृष्णा सांवला, संदीप चौहान, सत्यम सोनी, गौरव श्रीवास्तव, रुद्र गुप्ता, देव गुप्ता, अनुभव शर्मा, वरुण गुप्ता, अभिषेक कैन सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
पद: क्षेत्रीय प्रतिनिधि
शहर: डबरा