राजुल शेखर बने मुख्य प्रबंध ट्रस्टी आलोक मोदी बने कार्यकारिणी संयोजक , गायत्री प्रज्ञा पीठ निवाड़ी के नए गायत्री ट्रस्ट मंडल एवं कार्यकारिणी का गठन
ब्रजेश सेठ (टीटू)
गहोई दर्शन पत्रिका वैश्य एकता अखबार
———————————-
निवाड़ी ।
गायत्री प्रज्ञा पीठ निवाड़ी पर शांतिकुंज हरिद्वार के उप जोन प्रभारी श्री दिलीप कटारे एवं सहायक उप जोन प्रभारी श्री कमलापति शर्मा जी द्वारा गायत्री ट्रस्ट मंडल निवाड़ी का पुनर्गठन करवाया गया। सबसे पहिले गायत्री माता परम पूज्य गुरुदेव वेद मूर्ति तपोनिष्ठ युगद्रष्टा पंडित श्रीराम शर्मा जी आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा का पूजन किया गया इसके पश्चात सभी ने गायत्री मंत्र का उच्चारण किया एवं दोनों केंद्रीय प्रतिनिधियों ने ट्रस्ट मंडल के दायित्वों का विस्तार से सभी को बतलाया गया इसके पश्चात प्रस्तावक व समर्थक के आधार पर उपस्थित सदस्यों में से सात ट्रस्टियों का चयन किया गया व 07 व्यक्तियो का कोरम पूरा किया गया जिसमें 1.राजुल शेखर 2.
श्रीमती ममता गुप्ता 3. आलोक मोदी,
4. विवेक दांगी 5. डॉ आनंद खरे 6. श्रीमती पुष्पा यादव 7. सुरेंद्र विश्वकर्मा का चयन हुआ
इसके पश्चात सभी सातों ट्रस्टियों ने आपस में चर्चा कर राजुल शेखर (एडवोकेट)
को मुख्य प्रबंध ट्रस्टी एवं श्रीमती ममता गुप्ता को सहायक प्रबंध ट्रस्टी बनाया। नई कार्यकारिणी के गठन के पश्चात चारों प्रबंध कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें प्रत्येक समिति में करीब 8 से 10 सदस्य चुने गए इन समितियों में 1.देवालय प्रबंधन समिति 2. विधि एवं वित्त प्रबंधन समिति 3.संगठन प्रबंधन समिति 4.आंदोलन प्रबंधन समिति बनाई गई। इसके पश्चात नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया । जिसमें ट्रस्ट मंडल से 5 सदस्य एवं चारों समितियों से दो-दो सदस्यों का चयन करके 13 सदस्यों की नई कार्यकारिणी बनाई गई । कार्यक्रम में करीब 25 – 30 गायत्री परिजनों ने उपस्थित दर्ज कराई जो कि चिंता का विषय रही।
पद: क्षेत्रीय प्रतिनिधि
शहर: निवाड़ी