शारदीय नवरात्रि में माधवम् संस्था ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिनारा में नवजात कन्या के जन्म पर भेंट की बेबी किट, वस्त्र व खिलौने

सुमित नीखरा ..
गहोई दर्शन पत्रिका वैश्य एकता अखबार ..
दिनारा (शिवपुरी):
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर माधव युवा एवं महिला शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति (“माधवम्”) द्वारा समाज में कन्या जन्म को उत्सव के रूप में मनाने तथा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प को साकार करने हेतु एक प्रेरणादायी पहल की गई। इस पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) दिनारा में ग्राम छत्तीपुर निवासी श्रीमती सोनम प्रजापति (पति श्री राहुल प्रजापति) के यहाँ जन्मी नन्हीं बिटिया का संस्था द्वारा पूरे आदर एवं स्नेह के साथ जन्मोत्सव मनाया गया।संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अस्पताल पहुंचकर नवजात नन्हीं कली के उत्तम स्वास्थ्य व पोषण हेतु हिमालय बेबी केयर किट, एक जोड़ी सुंदर नए वस्त्र तथा आकर्षक खिलौना सस्नेह भेंट कर लाडली बिटिया का अभिनंदन किया।इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्री सुमित गुप्ता ने कहा कि बेटियां साक्षात् मां भगवती का स्वरूप होती हैं। नवरात्रि में कन्या पूजन की सार्थकता तभी सिद्ध होती है जब समाज में जन्म लेने वाली हर बेटी का स्वागत पूरे उत्साह व सम्मान के साथ हो।कार्यक्रम के दौरान संस्था के सक्रिय सदस्य श्री नितिन राधे गुप्ता, गोविंद नीखरा, ऋषि रितिक सेठ, सुमित नीखरा (मोनू) सहित अस्पताल स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बिटिया के दीर्घायु और सुखद भविष्य की कामना की। संस्था द्वारा समाज सेवा एवं जन-कल्याण के कार्यों को गति देने हेतु क्षेत्र के युवाओं व नागरिकों को संस्था से जुड़ने का आह्वान भी किया गया।
पद: क्षेत्रीय प्रतिनिधि
शहर: दिनारा