अखिल भारतीय गहोई वैश्य नवयुवक मंडल की प्रथम कार्यकारिणी बैठक ग्वालियर में संपन्न

श्रीमती राखी खंताल ..
गहोई दर्शन पत्रिका वैश्य एकता अखबार..
……………………
ग्वालियर।
अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के राष्ट्रीय नवयुवक मंडल की प्रथम कार्यकारिणी बैठक शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को ग्वालियर के होटल रेडियंस, सिटी सेंटर में भव्य रूप से संपन्न हुई। बैठक का आयोजन दो सत्रों में किया गया, जिसमें देशभर से राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में 100 से अधिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम गोपाल छिरोलिया (डल्लू भैया) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्री लकी नौगरैया ने की।कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री मुन्नालाल डेंगरे तथा महासभा मंत्री एवं चंबल प्रभारी श्री सुशील कुमार सोनी उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथियों में नवयुवक मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष श्री रमन सेठ , महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नगरिया एवं कोषाध्यक्ष श्री मोहन कनकने ,महासभा उपाध्यक्ष श्री रमेश सरावगी एवं श्री संतोष कुचिया , महासभा मंत्री श्री अमरचंद कठल एवं श्री संजय विजपुरिया, महासभा वरिष्ठ संघ के अध्यक्ष श्री राजेंद्र सेठ , विधान संशोधन समिति के अध्यक्ष श्री दीपक अरूसिया, नवयुवक मंडल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रमोद भारती एवं श्री संजय नीखरा , पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष श्री के. के. छिरोलिया , पूर्व प्रभारी श्री हरिशंकर कुदरिया , गहोई बंधु के व्यवस्थापक श्री कैलाश सरावगी तथा संपादक श्री सुनील तितविलासी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त नवयुवक मंडल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री अमन रावत , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री सौरभ नौगरैया , बैठक के स्वागत अध्यक्ष श्री राजेश सेठ एवं बैठक संयोजक श्री विकास हुंका, श्री विकास गुप्ता तीतविलासी, श्री बसंत छिरौलिया,श्री अनिरुद्ध लहारिया, श्री कृष्णा सावला डबरा , श्री हिमांशु पिपरसनिया सहित राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय नवयुवक मंडल के अनेक पदाधिकारियों ने सहभागिता की।अखिल भारतीय समाज की मीडिया जगत की रही गरिमामयी उपस्थिति ,कार्यक्रम में मीडिया जगत से गहोई न्यूज़ के संपादक श्री शशांक रूसिया , गहोई गर्जना, गहोई दर्शन , वैश्य एकता के संपादक श्री रूपेश खंताल तीर एवं गहोई दर्पण के संपादक श्री वरुण कस्तवार उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।नवयुवक मंडल की टीम के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र बैठक का एक प्रमुख आकर्षण विख्यात नेशनल ट्रेनर श्री संजीव निगोतिया द्वारा आयोजित एक घंटे का विशेष प्रशिक्षण सत्र रहा। इस सत्र में नवयुवक मंडल की पूरी टीम को संगठनात्मक कार्यप्रणाली, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं प्रभावी कार्यशैली से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।उनके प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उपस्थित पदाधिकारियों को संगठन के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा सामाजिक दायित्वों का बेहतर निर्वहन करने की प्रेरणा मिली। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र के लिए राष्ट्रीय नवयुवक मंडल की पूरी टीम श्री संजीव निगोतिया के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती है।
11 नवीन पदाधिकारियों ने ली शपथ
बैठक के दौरान राष्ट्रीय नवयुवक मंडल के 11 नवीन पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रीय सभाओं के पदाधिकारियों के बीच आपसी समन्वय, संपर्क एवं सामाजिक एकता को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन राष्ट्रीय नवयुवक मंडल के मंत्री श्री सौरभ नीखरा ने किया। उन्होंने मंच संचालन के माध्यम से कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया और आभार संयोजक श्री विकास हुंका
उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया।यह प्रथम कार्यकारिणी बैठक गहोई समाज के युवाओं को एक मंच पर लाने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा समाज के विकास में नवयुवकों की भूमिका को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
ग्वालियर में आयोजित यह बैठक सामाजिक एकता, युवा नेतृत्व, प्रशिक्षण एवं संगठनात्मक मजबूती का प्रेरणादायी उदाहरण बनी।
पद: लेख संपादक
शहर: ग्वालियर