मोठ

गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत ने गहोई दर्शन पत्रिका पत्रकार ऋषभ कनकने को किया सम्मानित

🗓️ Publish Date: 11 Oct 2026 ✍️ Reporter: गहोई दर्शन पत्रिका

गहोई दर्शन पत्रिका
वैश्य एकता अखबार

मोठ ।
(झाँसी)क्षेत्र के विराट दंगल के दौरान स्थानीय संस्कृति और पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर युवा पत्रकार ऋषभ कनकने को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान क्षेत्र के लोकप्रिय गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत जी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
दंगल स्थल पर आयोजित इस सम्मान समारोह के दौरान विधायक जवाहर सिंह राजपूत ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और निष्पक्ष पत्रकारिता ग्रामीण अंचल की आवाज़ को बुलंद करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने ऋषभ कनकने की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य नागरिक, दंगल कमेटी के सदस्य और क्षेत्र के तमाम खेल प्रेमी व ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने युवा पत्रकार को बधाई दी। सम्मान मिलने के बाद ऋषभ कनकने ने विधायक जी और सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर: गहोई दर्शन पत्रिका
पद: क्षेत्रीय प्रतिनिधि
शहर: मोठ