भौंती पिछोर

कमलेश्वर गौशाला के नवीन हॉल का हुआ लोकार्पण

🗓️ Publish Date: 11 Nov 2026 ✍️ Reporter: विनोद सेठ, सचिन कंथरिया..

विनोद सेठ, सचिन कंथरिया..
गहोई दर्शन, वैश्य एकता

भौंती पिछोर
कमलेश्वर गौ शाला समिति द्वारा गौशाला करारखेड़ा में नवीन हॉल के लोकार्पण के साथ वृक्षारोपण एवं अन्नकूट प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अध्यक्ष गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश सरकार (राज्य मंत्री) नेकहा ने कहा गाय की सेवा से पुण्य और पोषण दोनों ही मिलते हैं इसलिए आप सभी एक गाय की सेवा का अवश्य संकल्प लें। उन्होंने कहा समय के साथ मनुष्य की जीवनशैली में बड़ा परिवर्तन आया है अब घरों में गए नहीं पाली जा सकती है तो आप गौशाला के माध्यम से सेवा कर सकते हैं। इसके साथ ही गाय किसानों को अतिरिक्त आय का श्रोत होती है गाय का गोबर,मूत्र दोनों फसल के लिए अमृत होते हैं तो दूध हमारे लिए अमृत होता है। संत रामानंद दास महाराज ने कहा धर्म शास्त्रों ने गाय को कामधेनु कहा गया है और गाय में संपूर्ण ब्रह्माण्ड समाया हुआ है इसलिए अकेली गाय की सेवा से सभी देवताओं की सेवा का पुण्य मिल जाता है। रामसा के चेयरमैन संजय पहारिया ने अपने संबोधन में कहा गोबर गैस प्लांट लगाकर गौशाला को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। चेतन सेठ ने कहा मंदिर में फूल और प्रसाद के बजाय गौशाला को दान कर सकते हैं। अतिथियों का स्वागत एम एल गुप्ता,नरेंद्र कनकने, वीरेंद्र कुमार गुप्ता और कैलाश नारायण पहाड़िया द्वारा पुष्पहार और बेज लगाकर किया गया। समारोह को रामगोपाल कंथारिया,वीरेंद्र गुप्त,गणेशीलाल बड़ेरिया,अनिल डेंगरे,रामप्रकाश नाछोला द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय गहोई महासभा के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश सेठ ने अपने उद्बोधन में लोगों से गौसेवा के लिए समय और धन देने का अनुरोध किया ताकि गौशाला का संचालन सफल हो सके। उन्होंने गाय को भूसा,चारा, हरी घास देने का अनुरोध किया। मंचासीन अतिथि ओमप्रकाश पहाड़िया,मनोज चौधरी,कैलाश नारायण डेंगरे,नरेश तीतविलासी द्वारा भी गौशाला के संचालन में सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर तरुणा दिनेश नीखरा,भावना के के रूसिया को समिति का सदस्य बनाया गया। समिति सदस्य रामप्रकाश नीखरा द्वारा प्रतिमाह राशि देने की घोषणा की गई। गौ सेवक अजय परमार सहित अनेक दानदाताओं और समाजसेवी बंधुओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद सेठ द्वारा किया गया।समारोह समापन उपरांत सभी ने अन्नकूट प्रसाद लिया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने गौसेवा करने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर: विनोद सेठ, सचिन कंथरिया..
पद: क्षेत्रीय प्रतिनिधि
शहर: भौंती पिछोर