मोंठ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाराजा अग्रसेन का 5150वाँ जन्मोत्सव, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

ऋषभ कनकने
गहोई दर्शन पत्रिका
वैश्य एकता अखबार
मोंठ (झाँसी)अग्रकुल के प्रवर्तक और समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन जी का 5150वाँ जन्मोत्सव मोंठ नगर में अग्रवाल समाज द्वारा पूरी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ एक अत्यंत भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
खेरापति हनुमान मंदिर में हवन-पूजन के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर स्थित प्राचीन खेरापति हनुमान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन-पूजन के साथ हुआ। समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सपरिवार आहुतियां देकर नगर व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर से ही भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।
आकर्षक स्वरूप और मनमोहक झांकियां रहीं केंद्र बिंदु
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण
महाराजा अग्रसेन जी का दिव्य दरबार और उनका स्वरूप रहा। महाराज अग्रसेन के स्वरूप को एक सुसज्जित रथ पर विराजमान किया गया था, जबकि उनके चित्र को एक सुंदर पालकी में सजाकर नगर भ्रमण कराया गया। यात्रा में शामिल छोटे-छोटे बच्चों ने महाराजा अग्रसेन, जहांगीरपुरी सरकार सहित विभिन्न पौराणिक व आकर्षक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया।
प्रमुख मार्गों से गुजरी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत
यह शोभायात्रा मोंठ नगर के प्रमुख मार्गों—झंडा चौराहा, इंदिरा चौराहा, मतानपुर, अखाड़ापुरा और कटरा बाजार से होते हुए गुजरी। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने महाराजा अग्रसेन के जयकारे लगाए, जिससे पूरा नगर अग्रसेनमय हो गया। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। देर शाम शोभायात्रा पुनः खेरापति हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
‘एक ईंट, एक रुपया’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान शोभायात्रा के दौरान प्रबुद्धजनों व वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन जी के जीवन मूल्यों और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में एकता, समानता और भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन द्वारा दिए गए ‘एक ईंट और एक रुपया’ के समानतावादी सिद्धांत को आज भी जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है, ताकि समाज का हर वर्ग सशक्त हो सके।महाप्रसाद एवं भंडारे के साथ समापन धार्मिक अनुष्ठानों और शोभायात्रा के संपन्न होने के बाद खेरापति मंदिर परिसर में विशाल भंडारे व महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
समाजजनों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस सफल व भव्य आयोजन में अग्रवाल समाज मोंठ के पदाधिकारियों, मातृशक्ति और युवाओं की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर अरविंद कुमार, प्रिंस अग्रवाल, दिलीप, गगन, शिवम अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, रिंकू पोद्दार, सौरभ अग्रवाल, अज्जू अग्रवाल , राजकुमार पोद्दार आकाश, सुदीप, विमल, अमित मामा, दिनेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, जयप्रकाश, नीलेश, राजेश, महेश कुमार, प्रशांत, दीपू, रज्जू अग्रवाल, लकी अग्रवाल, अजय, दीपचन्द पोद्दार, प्रदीप, चन्द्रप्रकाश, संजू, कल्लू वाट वाले, दीपक, अनिल और देवेंद्र सहित नगर के समस्त अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित रहे।
पद: क्षेत्रीय प्रतिनिधि
शहर: झांसी