पूर्बजो की याद मे दाना पानी सेवा का 11.0 ग्यारहवा चरण का आयोजन किया गया

पूर्बजो की याद मे दाना पानी सेवा का 11.0 ग्यारहवा चरण का आयोजन किया गया
अमित कुदरिया(गंगा शर्ट)
गहोई दर्शन पत्रिका वैश्य एकता अखबार
ग्वालियर।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगाराम कुदरिया जनकल्याण सेवा संकल्प समिति रजि. ग्वालियर की सेवभावी संस्था द्वारा 4 अक्टूबर दिन रविवार को मंशा देवी मंदिर झाँसी रोड ग्वालियर के परिसर और आसपास के जंगल मे पावन श्राद्ध पक्ष के उपलक्ष्य मे अपने पुरखा पूर्बजो की याद मे दाना पानी सेवा का 11.0 ग्यारहवा चरण का आयोजन किया गया, संस्था अध्यक्ष अमित कुदरिया (गंगा शर्ट) ने इस मुहीम मे बताया कि श्राद्ध पक्ष मे इस प्रकार के सेवा पुण्य से ब्यक्ति मे मन मे शान्ति और जीवन मे ग्रहो की दशा बदलती है जो व्यक्ति के भाग्य उदय मे कारक होती है आज उपस्थित सेवा सदस्य अनिल प्रजापति , रामबाबू अग्रवाल जी ,अतुल शर्मा,रोमिल गुप्ता, ,रितेश गुप्ता, आकाश जैन, मुकेश सेन , निमिष उदैनिया और समिति उपाध्यक्ष कपिल नीखरा ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया साथ ही समिति के सचिव अनूप सेठ और सहसचिव संजीव अग्रवाल ने कहा समिति द्वारा सेवा कार्यक्रम जारी रहे और समिति निरन्तर इस प्रकार के अच्छे कार्य जारी रखे.
पद: क्षेत्रीय प्रतिनिधि
शहर: ग्वालियर