ग्वालियर

शाखा सहयोग की निशुल्क भोजनशाला और राष्ट्रगान प्रकल्प पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत: विक्रांत खंडेलवाल

🗓️ Publish Date: 30 Sep 2026 ✍️ Reporter: अशोक गर्ग
शाखा सहयोग की निशुल्क भोजनशाला और राष्ट्रगान प्रकल्प पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत: विक्रांत खंडेलवाल
शाखा सहयोग की निशुल्क भोजनशाला और राष्ट्रगान प्रकल्प पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत: विक्रांत खंडेलवाल

शाखा सहयोग की निशुल्क भोजनशाला और राष्ट्रगान प्रकल्प पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत: विक्रांत खंडेलवाल

अशोक गर्ग
गहोई दर्शन पत्रिका
वैश्य एकता अखबार

ग्वालियर। भारत विकास परिषद की ‘शाखा सहयोग’ द्वारा सेवा, पर्यावरण एवं संपर्क प्रकल्प के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन शाखा के कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र बंसल के चेतकपुरी स्थित निवास स्थान पर हुआ, जिसकी शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल (आरएसएस प्रचारक व पूर्व एबीवीपी राष्ट्रीय दायित्व), प्रांत के संपर्क प्रमुख अशोक शर्मा एवं विशेष अतिथि के रूप में कोटा (राजस्थान) की शाखा विक्रमादित्य के अध्यक्ष अरविंद यादव उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने शाखा के कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और आगामी प्रकल्पों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि शाखा सहयोग द्वारा निरंतर संचालित ‘राष्ट्रगान’ एवं ‘निशुल्क भोजनशाला’ जैसे प्रकल्प पूरे भारत विकास परिषद के लिए एक महान प्रेरणा स्रोत हैं। इसके बाद शाखा सहयोग एवं मां अन्नपूर्णा भोजन समिति के सहयोग से कैंसर हॉस्पिटल में मरीजों और उनके अटेंडरों को निशुल्क भोजन कराया गया, और गहन निरीक्षण किया।
शाखा सदस्यों के साथ मिलकर संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने कैंसर पहाड़ी पर पौधरोपण किया, इस अवसर पर कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र बंसल का जन्मोत्सव भी पौधा लगाकर मनाया गया और सभी उपस्थित सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में दिनेश चंद्र बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुभाष अग्रवाल, रामनाथ अग्रवाल, दिनेश चंद्र बंसल,सुमन अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, शेफाली सिंघल, विनोद सिंघल, रामकृष्ण अग्रवाल,गोपाल जैन, अरुण बंसल, नंदकिशोर अग्रवाल, कन्हैयालाल सिंघल, पप्पू अग्रवाल समेत कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: अशोक गर्ग
पद: क्षेत्रीय प्रतिनिधि
शहर: ग्वालियर