श्री गहोई वैश्य समाज निवाड़ी द्वारा भव्य दिव्य जलविहार उत्सव मनाया गया

श्री गहोई वैश्य समाज निवाड़ी द्वारा भव्य दिव्य जलविहार उत्सव मनाया गया
ब्रजेश सेठ (टीटू) गहोई दर्शन वैश्य एकता
निवाड़ी।
23 सितंबर 2026 दिन बुधवार को रात्रि 7 बजे श्री गहोई वैश्य समाज निवाड़ी मंदिर से नवनिर्मित स्टील विमान में
विशेष श्रृंगार के साथ श्री श्री 1008 लखन लाल जी भगवान को जलविहार के लिए पंडित जी श्री
विनोद त्रिपाठी व कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा पूजन आदि के साथ विराजमान किया गया।
सबसे पहले विमान को गाजे बाजे व ढोल नगाड़ों के साथ सबसे पहले श्री शिव कुमार गुप्त जी मामा जी के घर पर भगवान का तिलक टीका व आरती की गई इसके बाद विमान को छोटी बजरिया गहोई बनियात मोहल्ला में बरसों पुरानी परंपरा के अनुसार नीम के पेड़ के नीचे विश्राम के लिए तख्त पर विराजमान किया गया वहां पर सभी मोहल्ले के भाई बहन माताओं बच्चों बुजुर्गों सभी ने भगवान के दर्शन किए व आरती उतारी इसके बाद विमान को आगे निवाड़ी मार्केट से होते हुए खंदिया वाले हनुमान जी मंदिर से आगे निवाड़ी बाईपास वापसी होते हुए खर्द मोहल्ला , दंगियाना मोहल्ला से पीपल के पेड़ की परिक्रमा करते हुए छोटे तालाब पर जलविहार के लिए विमान को ले जाया गया जहां पर भगवान का पुजारी जी द्वारा जलविहार कराया गया व तालाब पर ही लखन लाल जी भगवान की आरती की गई इसके बाद विमान को वापसी कराते हुए घटिया ऊपर जोगियाना मोहल्ला खरे मोहल्ला से आगे छोटी बजरिया होते हुए विमान को गहोई समाज मंदिर लाया गया जहां रात 11 बजे भगवान की विशेष आरती आयोजित की गई इसके बाद भगवान को विमान से उतार कर मूल स्थान मंदिर गर्भगृह में विराजमान कराया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोषाध्यक्ष श्री सुधीर गुप्ता सचिव दीपू गुप्ता महामंत्री राजेंद्र खरया शिवकुमार मामा पुरुषोत्तम धूसर पुष्कर गुप्ता विनोद मोदी संजीव नगरिया संतोष धूसर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर लाल बडोनिया अध्यक्ष गहोई समाज सहित सभी सामाजिक बंधुओं का रहा ।
पद: क्षेत्रीय प्रतिनिधि
शहर: निवाड़ी