श्रीमती संगीता गुप्ता को मिला साहित्यकार क्रान्ति सम्मान 2026

श्रीमती संगीता गुप्ता को मिला साहित्यकार क्रान्ति सम्मान 2026
डॉ प्रतीक कनकने
संपादक सलाहकार
गहोई दर्शन पत्रिका वैश्य एकता अखबार
भोपाल।
भोपाल में साहित्य क्रान्ति उद्यापन समारोह एवं साहित्यकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह पत्रिका गुना के वरिष्ठ साहित्यकार श्री अनिरुद्ध सेंगर जी द्वारा 1997 से प्रकाशित की जा रही थी।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री मनोज श्रीवास्तव जी (आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग) थे।अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार डा. राम सनेही लाल शर्मा यायावर, फिरोजाबाद थे।सारस्वत अतिथि डा. विकास दवे( निदेशक साहित्य अकादमी संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश)थे।विशिष्ट अतिथि श्री राजेन्द्र गट्टानी जी (प्रादेशिक अध्यक्ष मध्यप्रदेश लेखक संघ भोपाल)थे।एक अन्य
विशिष्ट अतिथि फ्लाइंग योगी श्री राम मनोहर जी (ध्यान विज्ञान संस्थान के संचालक) थे।इस कार्यक्रम का संचालन शिवानी सिंह(एंकर पुणे) ने किया।कार्यक्रम संयोजक अनिरुद्ध सिंह सेंगर (संपादक मासिक साहित्य क्रान्ति गुना)थे। होटल पलाश रीजेंसी भोपाल मैं आयोजित इस भव्य समारोह में 58 रचनाकारों को,”साहित्य क्रान्ति सृजन सम्मान-26″ से सम्मानित किया गया,ग्वालियर की साहित्यकार श्री मती संगीता गुप्ता को इस अवसर पर “साहित्य क्रांति सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न भागों से साहित्य साधक सम्मिलित हुये।
पद: सलाहकार संपादक
शहर: भोपाल